शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

पिंपळाच्या हिरव्यागार गर्द सावलीत झाडाखाली बसलो . न कळत गार हवे च्या झोक्यांनी डोळे कसे मिटते कळालेच नाही. साधारणतः दुपारचे दोन वाजले असावेत. गाढ झोपेत नेण्याकरिता ज्या हवेने भाग पडल त्याचं हवेने झाडाची पाने अंगावर पाडून जाग केलं. मी डोळे चोळले आणि डोळे उघडतो तर काय ? सर्व शरीराचे थर्क सुरू झाले , तोंडातून शब्द निघेना झाले , कारण जे समोर होते ते सत्य की असत्य या प्रश्नांनी भारावून सोडलं. काय करावं सूचना ? पळ काढायला पायही तयार होत नव्हते.
  तेवढ्यात त्यांनी मला हाक दिली . त्यांनी कोणी तर ? तर जे फक्त माझे तुमचे नाही आपले आहेत आपले बाबा , डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर . 

"घाबरत का आहेस तू मला ? तुझ्या करिता यावं लागलं.."

मी तोडक्यामोडक्या शब्दात बोलण्याचा प्रयत्न केला , 
" माझ्यासाठी..का..?"

माझ्या जवळ जवळ येता येता त्यांनी माझ्या प्रश्नांची कोडे सोडविण्याचा प्रयत्न केला.

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

Book -1



कंत्राटदारांद्वारे धर्माचे नुकसान आणि धर्माची खरी गरज समजून घेणे. भारतीय लोक आणि राजकारणी यांच्या बाजूने व विरोधात असलेल्या बर्‍याच गोष्टींचे विश्लेषण. कोणता धर्म फसविला जातो? कोण मी
Who is your enemy? what is religion ? Why did it exist and whose future is threatened by the Indian public?


Click here 👇👇

रविवार, 6 दिसंबर 2020

क्यो है ?

क्यो है ?

कहते तो है सब
बहुत अच्छा हूं ,
फिर भी गम क्यो है?

हालात अच्छे है मन के
फिर भी लगता क्यो
गुमनाम क्यो है?
....

हारा हूं
सफर में
खुद हमसफ़र होके
बेनाम जिन्दगी परेशान क्यो है?

चाहत का सिलसिला
गैरों का है ,
हम आज भी नादान क्यो है?

हर कशिश की कोशिश
बेइंतहा कि है
जानी अनजानी
मदहोशी छाई क्यो है?

मैं ही हूं
ऐसा सिर्फ
या तुम भी हो
कहने को राजी
फिर भी पछतावा हो
ऐसे हालात सिर्फ मेरे क्यो है?

~Om VB


जॉईन करे :-
Instagram : @omkumarbhosale90
Yourquote : Om Bhosale
Facebook : Facebook page
 

शनिवार, 28 नवंबर 2020

मैं सख्त पेशे वाला क्यों हू?


             || मैं सक्त पेशे वाला क्यो हूं? ||


आपको इस सवाल में रुचि कदापि नहीं होगी किन्तु मुझे यह बताना आवश्यक लगता है। पर जरूरी नहीं जो मुझे लगता है तुम्हे भी लगे । मेरे बहुत सारे दोस्त , रिश्तेदारों , परिवार के सदस्यों को ऐसा लगता है। इसलिए इसका विश्लेषण करने की चेष्टा करना चाहूंगा। दरअसल मेरा स्वभाव सरल ( सीधा) है अर्थात मासूम है। इसका अर्थ यह नहीं कि मै बाकियों कि तरह हो जाऊ। पर " सभी सा होना, ना होने के बराबर है"। स्वयं की प्रशंसा नहीं कर रहा हूं। सत्य को सिर्फ आपके समक्ष रखना चाहूंगा।

    क्या आपको लगता नहीं सारी सृष्टि मिथ्या है , झूठी है? नहीं । पर मानवी स्वभाव तथा भाव मिथ्या है। यह बेजोड़ , कड़वा सत्य है। हम जब खुश होते है, क्या यह खुशी , प्रसन्नता सदैव आपके मुख से दिखनी जरूरी है? नहीं। क्या तुम अंदर ही अंदर रोते , मरते नहीं हो? पूछो अपने आप से। जो चेहरे से झलकता है वह सदैव सच ( सत्य) नहीं रह सकता। मुझे लगता है कि सारे दिखावे वाले भाव झूठे है क्योंकि हम ज्यादातर खुदके किलाफ नहीं जाते। इसका यह अर्थ मत लेना कि मै भावनिक नहीं हूं , असल में बहुत भावुक होता हू। मेरे सक्त पेशे से दूसरो का आकर्षण कम हो यहीं मेरी कोशिश रहती है। अगर ऐसा होते हुए भी किसी का लगाव और आकर्षण कायम रहता है तो मेरे मन के मुताबिक वह व्यक्ति योग्य मित्र , सहकारी या सहयोगी हो सकता है। ऐसा मेरा मानना है। वैसे तो मेरे जैसे व्यक्ति के लिए किसी के मन में कोई स्थान हो या ना हो पर वजूद टिकने का मोल में नहीं संभालना चाहूंगा। पर यह स्पष्ट करू कि जो में दिखता हूं वैसा मै नहीं हूं। जो साथ रहता है वहीं समझ पाएगा ऐसी मेरी संभावना है। यह भी क्या प्रश्न है; सच यह है कि , दृष्टि सिर्फ दर्शन कराती है। स्वभाव भीतर होता है उसका अनुभव मात्र संगी साथी को ही होता है।
विचार के साथ साथ आदतें ( हैबिट्स) depend करती है कि हम कैसे है?
क्या आप मेरे बात से राजी है?कॉमेंट करना मत भूलें।
       

                        || धन्यवाद || 


~ Om VB

शनिवार, 21 नवंबर 2020

श्रेष्ठ - ओम वी.बी.

                            ।। श्रेष्ठ ।।


जीवन एक पहेली है। इसे जितना सुलझाओगे उतनी ही उलझन तैयार ( निर्माण) होती रहेगी। कभी भी श्रेष्ठ होना लक्ष्य नहीं होना चाहिए , तुम इंसान हो इससे बेहतर और क्या है?
       मुझे नहीं पता आप/तुम क्या सोचते हो? पर यह बात ध्यान रखने लायक है कि, सामान्य होना असामान्य होने से बेहतर है। Demotivate नहीं कर रहा हूं। सच बता रहा हूं। तुम अमीर हो , तो तुम कमजोर हो क्योंकी तुम्हे लगता है कि तुम्हारे पास वह सब है जो तुम्हे चाहिए या मिल सकता है। पर यह सत्य नहीं है(it's not truth') ; अगर तुम आलसी और गरीब हो, तो इसे avoid करो तो बेहतर है। गरीब वह है , जो इंसानियत को नहीं समझता , उसके दिल में इंसानियत मौजूद नहीं है और प्रेम का अभाव है, तो वह अवश्य गरीब है। असल बात इच्छाएं गरीब बनाती है। तुम अपने निर्माण और श्रेष्ठता के लिए स्वयं चयन करो, क्या विशेष रूप से अवलौकिक है?
श्रेष्ठता का सिद्धांत कहता है कि मानव होना काफी नहीं है, इंसानियत , नेकदिल और सच्चा होना भी जरूरी है।
  
मुझे नहीं लगता तुम्हे किसी के उदाहरण (example) कि जरूरत होगी , पर यह झूठ है। तुम्हे उदाहरण चाहिए , इसलिए नहीं कि तुम बेहतर हो बल्कि उन्होंने कीयी गलतियों को दोहरा ना सको।

क्या तुम उदाहरण बनना पसंद करोगे?
तुम उदाहरण बनोगे तभी जीने लायक बनोगे..


~ Om VB
 

रविवार, 15 नवंबर 2020

खोज

खोज 


हर खोज मेरी
आज भी जारी है,

तुम इश्वर कहो , स्त्री¹ कहो ,
जो हित में जारी है।

प्रेम तुम्हे परमात्मा से करना है ,
आत्मा से भी,
एक चीज है, समझ भी एक हि है।

क्या खोया , क्यूं रोया
जो बोया वहीं तो पाया है।

समय से अच्छी बात
नियति भी सीखा देती है,

भाग्य को कोसने से
समस्या हल थोड़ी होने वाली है।

क्या फर्क पड़ता है
तुम परमात्मा कहो  या स्त्री
खोज आज भी जारी है मेरी।

~ Om VB

( स्त्री- देह रूपी नारी नहीं तो संसार रूपी नारी के हेतु इस शब्द का प्रयोग किया गया है। )

शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

यही तो नहीं आता

यही तो नहीं आता
 हर रिश्ते से नाता तोडा है, 
मंजिल कठिन है
 इसलिए तो सिर्फ 
रास्ता छोड़ा है। 
खुशियां किसे चाहिए नहीं, 
कभी गम भी तो बाट लो, 
दुखों कि गहराइयों से 
कभी खुद को भी तो नाप लो। 
हर मुस्कुराहट के पीछे का
 मैंने दर्द देखा है, 
मोहब्बत के अंश से 
नफ़रत के आग को देखा है।
किसे लिखूं? क्यों लिखूं ? समझ नहीं आता,
 हर किसीको अपने जज्बात बताऊं, 
यही तो नहीं आता..। 

~ Om VB 

छुपे बलात्कारी - ओम वी.बी.

छुपे बलात्कारी..

अगर आपको लगता है कि , बलात्कार जैसी समस्या फिर ना हो तो आपको इसके लिए इस समस्या के जड़ तक जाने की जरूरतं है। यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं तो पूरे विश्व में देखने को मिलती है।

  इसके लिए जिम्मेदार कौन है??
पोर्न?? तुम्हे लगता है कि पोर्न कि वेबसाइट्स को बैन किया जाए तो हो सकता है कि यह समस्या ख़तम हो जाएगी। पर इससे भी भयानक बात तो यह है कि.. 
आप अपने टेलीविजन पर भी फिल्मों द्वारा पोर्न देख रहे है वह भी उपजाऊ है , एडवर्टाइजमेंट में भी अश्लील ता को दर्शाया जाता है , कामो उत्तेजित किया जाता है। 
इन्हे कौन बैन करेगा।

मेरा कहना सिर्फ ऐसा नहीं है कि , उन अपराधियों को शिक्षा नहीं होनी चाहिए बल्कि कड़ी से कड़ी अर्थात कठोर शिक्षा के वे हकदार है। केवल यही करने से यह समस्या मिटने वाली नहीं है क्योंकि हर बलात्कारी यह नहीं सोचता है कि , " इसके बाद क्या होगा " यही तो वो गणित है जिसके चलते बलात्कार होते है। केवल दोष उन का नहीं है , कहीं ना कहीं हमारा भी है।

सबसे बड़ी समस्या यह हो चुकी है कि ,
- शासन 
 - पैसा
गलत लोगो के हातो में है।
मीडिया तो इनके पक्ष में है और इसी कारण सत्य कि  कोई इन्हे लालसा नहीं है।
जब तक मनुष्य स्वार्थ से घेरा रहेगा , जीवन कठिन होता जाएगा।
आपने जो  फिल्मों में रोमांस होता देखा है , ज्यादा तर इसी कामुकता का प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर होता है। जितना कचरा तुम भरोगे अपने दिमाग में तो यही से शुरू होती है, मुख्य संभावना गलत विचारो कि ... 

 अगर चाहते हो कि , बलात्कार जैसी समस्या खत्म हो तो शुरुवात अपने आप से करो अच्छे व्यक्तिमत्व को चुनो...
हो सकता है तुम्हे देख कर तुम्हारा दोस्त , भाई तुम्हारे जैसा होने की सोचे।

जय हिन्द।।
वन्दे मातरम्।।

पिंपळाच्या हिरव्यागार गर्द सावलीत झाडाखाली बसलो . न कळत गार हवे च्या झोक्यांनी डोळे कसे मिटते कळालेच नाही. साधारणतः दुपारचे दोन वाजले असावेत...