|| मैं सक्त पेशे वाला क्यो हूं? ||
आपको इस सवाल में रुचि कदापि नहीं होगी किन्तु मुझे यह बताना आवश्यक लगता है। पर जरूरी नहीं जो मुझे लगता है तुम्हे भी लगे । मेरे बहुत सारे दोस्त , रिश्तेदारों , परिवार के सदस्यों को ऐसा लगता है। इसलिए इसका विश्लेषण करने की चेष्टा करना चाहूंगा। दरअसल मेरा स्वभाव सरल ( सीधा) है अर्थात मासूम है। इसका अर्थ यह नहीं कि मै बाकियों कि तरह हो जाऊ। पर " सभी सा होना, ना होने के बराबर है"। स्वयं की प्रशंसा नहीं कर रहा हूं। सत्य को सिर्फ आपके समक्ष रखना चाहूंगा।
क्या आपको लगता नहीं सारी सृष्टि मिथ्या है , झूठी है? नहीं । पर मानवी स्वभाव तथा भाव मिथ्या है। यह बेजोड़ , कड़वा सत्य है। हम जब खुश होते है, क्या यह खुशी , प्रसन्नता सदैव आपके मुख से दिखनी जरूरी है? नहीं। क्या तुम अंदर ही अंदर रोते , मरते नहीं हो? पूछो अपने आप से। जो चेहरे से झलकता है वह सदैव सच ( सत्य) नहीं रह सकता। मुझे लगता है कि सारे दिखावे वाले भाव झूठे है क्योंकि हम ज्यादातर खुदके किलाफ नहीं जाते। इसका यह अर्थ मत लेना कि मै भावनिक नहीं हूं , असल में बहुत भावुक होता हू। मेरे सक्त पेशे से दूसरो का आकर्षण कम हो यहीं मेरी कोशिश रहती है। अगर ऐसा होते हुए भी किसी का लगाव और आकर्षण कायम रहता है तो मेरे मन के मुताबिक वह व्यक्ति योग्य मित्र , सहकारी या सहयोगी हो सकता है। ऐसा मेरा मानना है। वैसे तो मेरे जैसे व्यक्ति के लिए किसी के मन में कोई स्थान हो या ना हो पर वजूद टिकने का मोल में नहीं संभालना चाहूंगा। पर यह स्पष्ट करू कि जो में दिखता हूं वैसा मै नहीं हूं। जो साथ रहता है वहीं समझ पाएगा ऐसी मेरी संभावना है। यह भी क्या प्रश्न है; सच यह है कि , दृष्टि सिर्फ दर्शन कराती है। स्वभाव भीतर होता है उसका अनुभव मात्र संगी साथी को ही होता है।
विचार के साथ साथ आदतें ( हैबिट्स) depend करती है कि हम कैसे है?
क्या आप मेरे बात से राजी है?कॉमेंट करना मत भूलें।
|| धन्यवाद ||
~ Om VB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें