Go to hell..!!
कितना तनाव करे ,
कितना करे comperison ,
होती नहीं मन चाही बात ,
होता नहीं है satisfaction ,
सब हमे बेच रहे है
हम उनके consumer,
तुम्हारी जिन्दगी तुम्हारे हाथ में है
हर बार करो इसे remember ,
तुम बनना चाहते हो
किसी और कि तरहा ,
अपनी तरह तो
तुम हो ही नहीं।
जो सुनते , देखते , बतियाते हो ,
तोउसिका असर तुम पर होगा या नहीं?
खुद से दगाबाजी कर ,
सलामत थोड़ी रहने वाले हो ।
क्या चाहिए क्या नहीं?
वह आज भी तुम्हारी पसंद नहीं है।
किसी और के पसंद पर
बोलते हो सही है।
छूट मुट के हसने
से बेहतर है रो ही दो ,
बेवजह की हिचकी पर
पानी पी ही दो ।
वो सारी चीजे भाड़ में जाए
जो मेरे हित में नहीं है ,
क्षणिक सुख भी मेरे
नित नहीं है।
~ Om VB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें